फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Medical protesting students met ADM

एडीएम से मिले मेडिकल के प्रदर्शनकारी छात्र- छात्राएं

Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Medical protesting students met ADM
चुनार। समसपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के बीएएमएस के धरनारत छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक चुनार को निर्देशित किया कि वह प्रबंधन से हुई वार्ता के क्रम में कार्रवाई करें और न्यायालय में लंबित कार्यवाही की जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की तरफ से सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन द्वारा परीक्षा नहीं कराये जाने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने लगभग एक पखवारे से कालेज में धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उनका कहना है कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर न्यायालय में काउंटर एफिडेविट दाखिल नहीं किया जा रहा। न ही छात्र-छात्राओं को ही उसकी प्रति अब तक उपलब्ध कराई गई। कालेज की मान्यता न होने के चलते छात्र- छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है लेकिन प्रबंधन उदासीन बना हुआ है। छात्र छात्राओं ने बताया कि धरना प्रदर्शन समाप्त कराने का दबाव बनाने के लिए प्रबंधन द्वारा सोमवार की सुबह से ही मेस को बंद करा दिया गया है। उनका कहना है कि प्रबंधन द्वारा कोई निर्णय शीघ्र नहीं लिया गया तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान अमितेष, गौरव, अंजनी, विशाल, आनंद, अविनाश, राजेश, आकाश आदि प्रमुख मौजूद छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed