फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   May get ration in June, beneficiary upset

मई का राशन मिल रहा जून में, लाभार्थी परेशान

Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
May get ration in June, beneficiary upset
मिर्जापुर। जिले में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नि:शुल्क के चक्कर में नियमित राशन भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हाल यह है कि मई माह का राशन अब मिल रहा है। वह भी आधा अधूरा।
विज्ञापन

जिले के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के लिए नि:शुल्क अनाज का वितरण मार्च से जून तक के लिए बढ़ा दिया गया था। इस क्रम में लाभार्थियों को अब अनाज का वितरण नहीं हो पा रहा है। आमतौर पर कम आय वाले लोग ही इस योजना से जुड़े हैं। उनका पूरा परिवार इस पर आश्रित रहता है। अब समय से अनाज न मिलने से उनको परेशानी हो रही है। जिले में इस समय 436025 कार्ड धारक हैं। इनमें 69665 अंत्योदय कार्डधारक हैं तथा 386360 पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थी हैं। इन कार्ड धारकों का कहना है कि पहले तीन चरण में वितरण होता था। पहली बार प्रदेश सरकार का अनाज, दूसरी बार केंद्र सरकार का तथा तीसरे चरण में नि:शुल्क रिफाइंड, चना व नमक का वितरण होता था। वर्तमान में मई माह के दूसरे चरण का वितरण किया जा रहा है जबकि तीसरे का कोई अतापता ही नहीं है। यही नहीं इस दूसरे चरण के वितरण में केवल चावल ही दिया जा रहा है। गेहूं का पता नहीं है जबकि पहले गेहूं व चावल दोनों मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed