फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maximum 246 infected in one day

एक दिन में सबसे अधिक 246 मिले संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Maximum 246 infected in one day
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन अपने रिकार्ड स्तर पर चली जा रही है। पिछले छह दिनों से लगातार 100 से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसमें दो बार तो यह आंकड़ा 200 के पार चला गया। पिछले छह दिनों में शनिवार को 103, रविवार को 207, सोमवार को 117, मंगलवार को 159, बुधवार को 191 और बृहस्पतिवार को 246 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 15 दिनों में 1358 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या एक हजार 239 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 246 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या चार हजार 856 हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 42 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 570 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के क्षेत्र से कोरोना से लोगों के मौत की खबरें आ रही हैं, परंतु स्वास्थ्य विभाग के आंकडों और पोर्टल पर अभी कोरोना से मौत होने की बात नहीं दर्ज है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 20 मरीज भर्ती हैं। एक हजार 121 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 23 दूसरे जिलों में भर्ती हैं। 75 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया बृहस्पतिवार को एक हजार 916 की रिपोर्ट आई है। इसमें 179 पुरुष और 67 महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। जिले में अब तक चार लाख 26 हजार 536 के सैंपल लिए जा चुके हैं। चार लाख 24 हजार 525 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 11 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 49 हजार 272 की एंटी जन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 383 हाट स्पाट हैं। 244 ग्रामीण और 139 शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed