फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Masks distributed to workers during work

कार्य के दौरान श्रमिकों को बांटे मास्क

Wed, 06 May 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Masks distributed to workers during work
मिर्जापुर। लॉकडाउन के बीच भुखमरी का दंश झेल रहे श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत काम पर लगाया गया है। सिटी विकास खंड के गोपालपुर गांव में मनरेगा के तहत नाले की हो रही खोदाई से श्रमिकों में खुशी है। बुधवार को श्रमिकों का ग्राम प्रधान सुरेश कुमार के प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने साबुन से हाथ धुलवाने के साथ ही उन्हें मास्क का वितरण किया। उन्होंने श्रमिकों से सोशल डिस्टेंस बनाकर ही काम करने की हिदायत दी। बताते चलें कि बीमारी के चलते ग्राम प्रधान शिवलोचन मौर्य के निधन के लगभग दो माह बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सुरेश कुमार को दी गई है। अदलहाट, गरौङ़ी मे खंड विकास अधिकारी नरायनपुर पवन कुमार सिंह के निर्देशन पर मनरेगा योजना के तहत सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू हो गया है। काम शुरु होते ही मजदूरों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्राम प्रधान कुसुम सिंह ने मनरेगा मजदूरों को मास्क वितरण किया। इस अवसर पर पंचायत मित्र कमलेश मौर्य, विपिन सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed