फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Mirzapur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 14 Sep 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में ममता (24) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव को 3 घंटे तक पुलिस से छिपाने का प्रयास किया। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के वेदपुर निवासी ममता पुत्री हरगेन का विवाह चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी शिव पूजन से चार वर्ष पहले हुआ था। एक डेढ़ वर्ष की लड़की भी है। शनिवार की दोपहर 12 बजे ममता की कमरे में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने शव को छिपाए रखा। मृतक विवाहिता के पति ने विवाहिता के पिता हरगेन को शनिवार को दोपहर एक बजे स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी। जब उसके पिता घर पर आए तो उसकी पुत्री ममता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हरगेन ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर चील्ह थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह, पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मृतका ममता के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed