फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman died under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत.

Mon, 17 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
पड़री। थाना क्षेत्र के कठनई गांव में सोमवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के पिता कांता पाण्डेय ने परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज के चलते हत्या की नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर तेतीस गांव निवासी कांता पाण्डेय ने अपनी पुत्री दिव्या की शादी वर्ष 2015 में पड़री थाना क्षेत्र के कठनई गांव अनिल पाण्डेय से किया था। दोनों को दो बच्चे हैं। कठनई गांव निवासी अनिल पाण्डेय की 25 वर्षीय पत्नी दिव्या पाण्डेय उर्फ रोली पाण्डेय की सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों के मुताबिक दिव्या की कुछ दिन से तबियत खराब चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते दिव्या की मौत हो गई। वहीं दिव्या के पिता कांता पाण्डेय ने ससुराल वालों पर पुत्री को दहेल के चलते प्रताड़ित करने व मारने का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दिया।थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed