फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Many trains canceled for remodeling, routes of 21 changed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रीमॉडलिंग के लिए कई ट्रेनें निरस्त, 21 के मार्ग बदले

Wed, 07 Feb 2024 12:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 12:12 AM IST
सार

जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 21 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन
Many trains canceled for remodeling, routes of 21 changed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज मंडल के प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड में डीएफसी लिंक लाइन के कनेक्शन के लिए जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 21 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू नौ से 12 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू सात से 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि 21 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस, मानिकपुर-प्रयागराज, छिवकी-वीएचके-बनारस ट्रेन आठ से 11 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन


बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, दुर्गॉ-नौतनवां, कोल्हापुर-धनबाद, आनंद विहार टर्मिनल-हटिया, कोलकाता-बीकानेर, आनंद विहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, गुवाहाटी–बीकानेर, नई दिल्ली-गुवाहाटी, भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल, रांची-आनंद विहार टर्मिनल, बाड़मेर-हावड़ा, सूरत-छपरा, सियालदह -अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, पटना-अहमदाबाद, आनंद विहार टर्मिनल-रांची ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed