{"_id":"598edc489abfa8d64de9502795c3a64d","slug":"man-s-body-was-found-stuffed-in-sacks-thrown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में भर कर फेंका मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे में भर कर फेंका मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवगवां गांव के कुछ बच्चे गुरुवार की सुबह सात बजे डेढ़ी पहाड़ी पर शौच के लिए गए थे। वहां रजाई से ढंका बोरे में कुछ फेंका गया दिखा। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव वालाें को दी। गांव के लोग वहां पहुंचे और रजाई हटाया तो देखा कि बोरे का मुंह बंधा है, लेकिन उसमें से एक व्यक्ति का पैर बाहर दिखाई दे रहा है।
लोगाें ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजाराम ने बोरा खोलवाया तो उसमें से 35 वर्षीय एक युवक का शव निकला। युवक का हाथ पैर बांधा गया था तथा उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी थे। मृत युवक के ससुराल वाले निवासी बबुरा कला भी पहुंच गए।
विज्ञापन
शव देखते ही उन लोगाें ने उसकी शिनाख्त इरशाद अली उर्फ रजोली पुत्र हैदर अली निवासी कोसफरा थाना कोरांव जनपद इलाहाबाद के रूप में की।