{"_id":"889f833dcb8d97903119ebb7e7b155c7","slug":"malaviyaji-follow-the-path-of-the-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मालवीय जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की ओर से नगर के ग्रीनलैंड कालोनी में शुक्रवार को पं. महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 91 वां जन्मदिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने महामना एवं अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य राजेश सिंह ने अटल जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कहा कि अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा को हिंदी में संबोधन कर राष्ट्र को विश्व पटल पर सम्मानित कराया। राजेश सिंह ने कहा कि सदन में अविवादित व्यक्तित्व एवं मिलनसार अटल जी नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं।
भाजपा के पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी ने महामना जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि परिवारवाद से दूर रहने वाले तथा मालवीय जी के लिए पूरा देश परिवार रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में क्षितिज, तुष्टि एवं भूमि सिंह ने केक काटा। इस दौरान सच्चिदानंद मिश्र, विनीत सोनी, उत्कर्ष सिंह, अतुल सिंह, अजय गुप्त, शिवकुमार केशरवानी, वीरेंद्र सोनी, आशीष गुप्त, अनिल, राकेश सिंह आदि रहे।