फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Making Rangoli Jagaange voters, will record

रंगोली बना जगाएंगे वोटरों को, बनाएंगे कीर्तिमान

Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Making Rangoli Jagaange voters, will record
रंगोली की ‌ड‌िजाइन ‌द‌िखाती डीएम

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पर जनजागरण के लिए पालीटेक्निक मैदान पर 39 हजार 328 वर्ग मीटर में 50 स्कूलों के साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राएं रंगोली बनायेंगे। इसके साथ ही नया गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड कायम हो जाएगा। अब तक पुणे के एक कॉलेज द्वारा 24 हजार वर्ग मीटर में रंगोली बनाने का कीर्तिमान है। नया कीर्तिमान कायम करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

 


जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ से दस बजे के बीच रंगोली बनाई जाएगी। इसकी थीम ‘बूथ पर जाते लोग’ होगा। 250 गुणे 160 मीटर के मैदान पर बने हर एक खाने को दो बच्चे भरेंगे। इसके लिए वाराणसी से एक लाख 14 हजार किलो रंग मंगाया गया है। पूरे मैदान को 13 सेक्टरों में बांटा गया है।

विज्ञापन

 

एक सेक्टर में 250 से 300 बच्चे रंगोली बनायेंगे। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए डाक्टरों की एक टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जाएगी। कोलकाता से गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अधिकारी आ चुके हैं। शाम चार बजे से लखनऊ के बैंड उदय भारत संगीत से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed