{"_id":"62c33f0853beac21ba6b895b","slug":"make-video-recording-while-opening-the-question-paper-dm-mirzapur-news-vns6623183190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नपत्र खोलते समय कराएं वीडियो रिकार्डिंग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नपत्र खोलते समय कराएं वीडियो रिकार्डिंग : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छह जुलाई को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने रणनीति बनाई गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों से कहा कि प्रश्नपत्र का बंडल खोलते समय अनिवार्य रूप से वीडियो रिकार्डिंग कराएं।
जिलाधिकारी ने केंद्राध्यक्षों व व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतया नकलविहीन, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दायित्व उनका है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करने की हिदायत दी। रेलवे स्टेशनों व बस स्टेशन व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था का निर्देश दिया। सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से 12 बजे एवं अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा में 7000 प्रतिभागी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के उन कक्षों पर विशेष ध्यान रखा जाये जो बंद पड़े हों अथवा उनका प्रयोग न किया जाता हो। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल तथा कक्ष के भीतर प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व प्रश्नपत्रों को सुरक्षित पहुंचाने का दायित्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी। प्रत्येक पाली के लिये अलग-अलग स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, नकल विहीन व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सभी का दायित्व है।बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा कामता राम पाल, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, चुनार नीरज पटेल, मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, लालगंज विजय नारायण सिंह, प्राचार्य केबी डिग्री कालेज डा. अशोक कुमार सिंह, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य आरके दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।