{"_id":"62454cd8e7cbeb227665f0b5","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-semester-examinations-two-copycats-were-caught-on-second-day-in-kbpg-college-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं : मिर्जापुर के केबी कॉलेज में दूसरे दिन भी पकड़े गए दो नकलची, किया गया रेस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं : मिर्जापुर के केबी कॉलेज में दूसरे दिन भी पकड़े गए दो नकलची, किया गया रेस्टीकेट
Thu, 31 Mar 2022 12:10 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:10 PM IST
सार
मिर्जापुर स्थित केबीपीजी कॉलेज में गुरुवार सुबह की पाली में आंतरिक उड़ाका दल ने बीबीए के दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। बुधवार को भी इसी कॉलेज में बीएड के एक छात्र को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
केबीपीजी कॉलेज में परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे से संबद्ध महाविद्यालयों में बुधवार को स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं। मिर्जापुर स्थित केबीपीजी कॉलेज में बुधवार के बाद गुरुवार को भी दो नकलची पकड़े गए। केबीपीजी कॉलेज में आंतरिक उड़ाका दल ने सुबह की पाली में बीबीए के दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा और रेस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन
इसके पहले बुधवार को भी सुबह की पाली में इसी महाविद्यालय में आंतरिक उड़ाका दल ने बीएड के एक छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा और उसे रेस्टीकेट कर दिया था।
विज्ञापन
विद्यापीठ में पहली पाली में 15 ने छोड़ी परीक्षा
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं। पहली पाली में 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि दूसरी पाली में सभी छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार को समाज विज्ञान संकाय में एमएसडब्ल्यू की परीक्षा में 88 छात्रों में से 78 शामिल हुए।
विज्ञापन
आईआरपीएम की परीक्षा में 32 विद्यार्थियों में से 31, एमए गांधी विचार में 12 छात्रों में से नौ और एसआरडी प्रथम सेमेस्टर में सात में से छह छात्र उपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में बीएससी हैंडलूम साइंस, बीए एलएलबी, एमसीए और एमबीए की परीक्षा में 162 विद्यार्थियों में से 162 उपस्थित रहे।