फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahasnprk campaign members made

महासंपर्क अभियान के तहत बनाया सदस्य

Wed, 10 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Wed, 10 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mahasnprk campaign members made
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महासंपर्क अभियान के तहत नगर के शिवाला महंथ पर भाजपाजनों ने सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के तहत आनलाइन सदस्यों से प्रोफार्मा भरवा कर सदस्य बनाया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने नए सदस्यों को पार्टी की रीति और नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उधर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (व्यापार प्रकोष्ठ) राजेश सिंह ने कोन ब्लाक के कई गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर महासंपर्क अभियान को धार दिया।  उन्होंने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को टोपी और पटुका (दुपट्टा) पहनाकर स्वागत  किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी और मोदी सरकार की मजबूती के लिए जनता से सुझाव मांगा गया।

अभियान के दौरान अर्जुन सोनकर, हेमंत त्रिपाठी, अनिल यादव, रमेश सोनकर, बृजेश माली, जितेंद्र यादव, वेदप्रकाश तिवारी, डिंपल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य राजेश सिंह ने विकास खंड कोन के मझगवां, लखनपुर, मवैया, जगदीशपुर आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा सदस्या अभियान के तहत बने सदस्यों से पार्टी कार्यालय द्वारा दिए गए नंबर पर काल कर सदस्यता की पुष्टि कराई गई। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। नए सदस्यों को टोपी और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया।


उन्होंने आनलाइन सदस्य बने लोगों से प्रोफार्मा भरवा कर सदस्यता की औपचारिकता को पूरा कराया। राजेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ कर भाजपा को मजबूत बनाएं। इस दौरान अजय मिश्रा, दीपू केशरवानी, ओम प्रकाश गुप्ता, जोगिंदर सिंह, द्वारिका सिंह उर्फ पप्पू आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed