{"_id":"61580c9f8ebc3e62906b3ffc","slug":"mad-jackal-bites-and-injures-six-people-in-mirzapur-villagers-beaten-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: पागल सियार ने छह लोगों को काटकर घायल किया, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: पागल सियार ने छह लोगों को काटकर घायल किया, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Sat, 02 Oct 2021 01:09 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:09 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के करजी और घसरौड़ी गांव के पांच लोगों को शनिवार सुबह पागल सियार ने काट लिया। ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
सियार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में शनिवार सुबह पागल सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले से पांच लोग जख्मी हो गए। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीट कर मार डाला। सियार के काटने से घायल लोगों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करजी गांव में गरई नदी की तरफ शनिवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों पर सियार ने हमला कर दिया। सियार के काटने से छविनाथ (34) पुत्र झुल्लन, पखंडू (8) पुत्र गोलू और चमेली (65) पत्नी चुल्हई जख्मी हो गई। शोर मचने पर सियार भाग कर घसरौड़ी गांव में पहुंचा।
विज्ञापन
वहां पर शौच के लिए निकले लाला (58) और पप्पू यादव (47) पर हमला कर जख्मी कर दिया। घसरौड़ी गांव के लोग सियार को दौड़ाए तो वह फिर करजी गांव की ओर भागा। उधर, करजी गांव के लोग सियार की तलाश कर रहे थे। सियार के मिलने पर पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन