फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   maa Vindhyavasini temple opened after 51 days in mirzapur devotees gathered to worship

कोरोना कर्फ्यू में ढील: 51 दिनों बाद खुला मां विंध्यवासिनी का दरबार, दर्शन पूजन को उमड़े भक्त

Tue, 01 Jun 2021 02:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 02:16 PM IST
सार

51 दिन के बाद मां विंध्यवसिनी मंदिर का कपाट आज से आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। मंगला आरती और शृंगार के बाद सुबह सात बजे दर्शन व पूजन का दौर जारी है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दर्शन पूजन का दौर शाम सात बजे तक ही चलेगा। 
 

विज्ञापन
maa Vindhyavasini temple opened after 51 days in mirzapur devotees gathered to worship
मां विंध्यवासिनी का दरबार, दर्शन पूजन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के कारण मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी माता का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिये बंद कर दिया गया था। 51वें दिन, मंगलवार को मंगला आरती के बाद सुबह सात बजे मंदिर के पट भक्तों के दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में घंट घड़ियाल, शंख नगाड़ा की धुन सुनाई देने लगी। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दर्शन पूजन का दौर शाम सात बजे तक ही चलेगा। इसके पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए फिर से 12 घंटे के लिए पूजन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। फिलहाल सुबह सात से शाम सात तक ही मंदिर आम लोगों के लिए खुलेगा।
विज्ञापन


 माता दरबार परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोला बनाया गया है। श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से मंदिर पर पुरोहितों की ड्यूटी लगाकर एक बार में पांच लोगों के प्रवेश की व्यवस्था बनाई गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में श्रीविंध्य पंडा समाज द्वारा अपील की जाती रही कि दर्शन पूजन करने आए भक्त मास्क लगाकर ही मंदिर परिसर में प्रवेश करें। जो भी भक्त मास्क नहीं लगाए हैं उनको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक बार मे पांच श्रद्धालु ही दर्शन को मंदिर में प्रवेश पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

maa Vindhyavasini temple opened after 51 days in mirzapur devotees gathered to worship
मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान भी लंबे समय तक मंदिर बंद था।  कोरोना कर्फ्यू में मंदिरों को बंद किये जाने के बाद भी सैंकड़ों दर्शनार्थी प्रतिदिन विंध्य दरबार मे आते रहे हैं। विंध्य क्षेत्र में प्रवेश के बाद भी मंदिर की सीढ़ियां तक स्पर्श न कर पाने की पीड़ा लेकर वे लौटते थे। अब आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खोले जाने से न केवल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसन्नता मिली है बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजी रोटी भी चल निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed