{"_id":"5ebbf38c8ebc3e905d3bbb61","slug":"lover-couple-jumped-into-the-well-mirzapur-news-vns524681549","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बाधा बने परिजन तो प्रेमी जोड़े ने कुंए में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में बाधा बने परिजन तो प्रेमी जोड़े ने कुंए में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजन शादी में बाधा बने तो बुधवार की सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ कुंए में कूूद कर जाने देने की कोशिश की। दोनों के कुंए में कूदने पर अफरा-तफरी मच गई। समय रहते परिजनों ने रस्सी डालकर दोनों को बाहर निकालकर जान बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव निवासी एक ही जाति के युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते है। युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उसकी शादी जबरदस्ती दूर के रिश्तेदार से करने का प्रयास करने लगा। इसका युवती व उसके प्रेमी ने विरोध किया, पर जब घर वाले नहीं माने तो बुधवार की सुबह दोनों गांव के कुुंए में कूद कर जान देने की कोशिश की। दोनों के कुंए में कूदने से हड़कंच मच गया। शोर सुनकर परिजन बाहर आए और उनको बचाने की कोशिश की। कुंए में पानी भरा होने के कारण दोनों को चोट नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दोनों को रस्सी डालकर बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को समझाकर घर पर भेजा। थनाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिवार की ओर से कई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।