{"_id":"6641b5c1c7900d5d4f00bd52","slug":"lok-sabha-election-2024-anupriya-patel-worshipped-maa-vindhyavasini-mandir-before-nomination-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: मां विंध्यवासिनी की पूजा के बाद अनुप्रिया पटेल ने किया नामांकन, मिर्जापुर से लड़ रहीं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: मां विंध्यवासिनी की पूजा के बाद अनुप्रिया पटेल ने किया नामांकन, मिर्जापुर से लड़ रहीं चुनाव
Mon, 13 May 2024 12:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 13 May 2024 12:10 PM IST
सार
Lok sabha election 2024: केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने सोमवार की सुबह नामांकन से पहले मां विंध्यवासिनी दरबार में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वे तीसरी बार मिर्जापुर से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा से तीसरी बार नामांकन किया। इसके पूर्व उन्होंने आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में मत्था टेका। मंदिर में पहुंच कर देवी का दर्शन-पूजन करने के उपरांत नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुईं थी।
विज्ञापन
मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में तीसरी बार उन्होंने मां से जीत का आशीर्वाद मांगा। अनुप्रिया, मिर्जापुर सीट से दो बार सांसद बन चुकी हैं। मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में अभी तक कोई भी प्रत्याशी तीसरी बार सांसद नहीं बन सका है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल को दर्शन पूजन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया। इस दौरान उनकी बहन अमन पटेल, सिद्धार्थनगर से अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा और जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा राम कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन