{"_id":"8851be07322e47ce6c1735adaaba90b1","slug":"lohia-pond-defodils-public-school-located-in-the-national-sub-junior-handball-do-welcome-students-for-the-inaugural-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने रविवार को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेल से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट किया। उद्घाटन मैच में पंजाब ने जम्मू कश्मीर को 21-03 गोल से हराया
राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चे खेल के साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान दें। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लें। कहा कि विभिन्न प्रांतों की टीमों के प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा और उनको बढ़ावा देने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रतियोगिता के मेजबान और प्रबंधक अमरदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
हैंडबाल फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में प्रतियोगिता शुरू हुई। फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों की 24 टीमें भाग ले रही हैं।
गणेश वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न प्रांतों के बच्चों ने लोकनृत्य पेश किया।