फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Locking the train to the station with a chain

मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन को जंजीर से जकड़ कर लगाया गया ताला

Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Locking the train to the station with a chain
मिर्जापुर। साइकिल, बाइक आदि को जंजीर लगाकर लाक करते आपने देखा होगा, पर ट्रेन भी जंजीर से लाक की गई हो शायद नजर आए, पर मिर्जापुर स्टेशन पर लाकडाउन के दौरान ट्रेन को जंजीरों से लाक कर दिया गया। स्टेशन पर एक मालगाड़ी मंगलवार की रात को खड़ी हुई। समय पुरा होने पर चालक व गार्ड मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा कर चला गया। बुधवार की दोपहर तक दूसरा चालक नहीं आया था। मंगलवार की रात में बोगी के नीचे गुटका लगाकर जंजीर से बांध कर ताला लगा दिया गया है। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को जंजीरों में जकड़े जाने की खबर सुन सब अचरज में है कि आखिर ट्रेन को जंजीरों से जकड़ने की नौबत क्यों आ गई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से हावड़ा जा रही एलपीजी115 मालगाड़ी मंगलवार की रात प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। चालक और गार्ड इंट्री कर चले गए। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से बोगी के नीचे गुटका लगाकर जंजीर से बांध कर ताला लगा दिया गया है। दूसरे गार्ड और चालक के आने के बाद ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed