{"_id":"576844644f1c1b9760b485b3","slug":"locked-the-block-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड विकास अधिकारी जमालपुर गंगाराम के स्थानांतरण की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी की। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक का बहिष्कार किया। प्रधानों को मनाने पहुंचे एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा के मनाने के बाद ग्राम प्रधान माने, लेकिन विगत छह दिन में बीडीओ का स्थानांतरण नहीं होने पर दोबारा तालाबंदी की चेतावनी भी दी।
विकास खंड जमालपुर में प्रधान संघ की सोमवार को आयोजित बैठक में एसडीएम के नहीं पहुंचने और बीडीओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर नाराज प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार किया।
उसके बाद प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय के मुख्यद्वार का गेट बंद कर दिया। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम चुनार अवधेश मिश्र मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रधानोें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रधान बीडीओ गंगाराम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए थे। एसडीएम ने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत सिंह ने एसडीएम से कहा कि छह दिन में बीडीओ का स्थानांतरण कराया जाए, अन्यथा छह दिन बाद दोबारा तालाबंदी करने की चेतावनी दी। तालाबंदी के दौरान संजय पटेल, विजय प्रकाश, सोना यादव, विरेंद्र सिंह, सुधीर यादव, सुरेंद्र पटेल, मुन्ना यादव, लोरिक यादव, राजन सिंह, सुदामा बियार, श्रीधर यादव, रमेश सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। ब्लाक मुख्यालय पर होने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक भी स्थगित हो गई।