फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lockdown: Establishment closed, traders struggling with financial crisis

लॉकडाउन: प्रतिष्ठान बंद, आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारी

Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Establishment closed, traders struggling with financial crisis
मिर्जापुर। वैश्विक महामारी व कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लगातार 55 दिनों से प्रतिष्ठान बंद होने से व्यापारी वर्ग भी टूट चुका है। केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशो के अनुसार दुकानें खोले जाने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता प्रांतीय अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शुत्रुघ्न केशरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे गए पत्रक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि लॉकडाउन में प्रतिष्ठान भले ही बंद हैं लेकिन खर्चे कम नहीं हुए। दुकान का किराया, बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन, बैंको का ब्याज समेत परिवार का खर्च व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैंव सरकार के दिशा निर्देशो और जिला प्रशासन के आदेशो का पालन किया है। पत्रक में कहा प्रतिष्ठान बंद होने से व्यापारियों के पास भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा वर्तमान समय व्यापारी इतना टूट चुका है कि हमारे पास रेहड़ी, खुमचा, पटरी बिक्रेता एवं मध्यम वर्ग के व्यापारी के पास अब आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से राज्य सरकार के गाइड लाइन के तहत व्यापारियों को दुकान खोले जाने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की। जिससे छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारी अपनी आजीविका सुगमता पूर्वक चला सकें। इस दौरान नगर महामंत्री शिव कुमार मुन्दड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed