फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liturgical chants with archan

मंत्रोच्चार के साथ किया पूजन-अर्चन

Tue, 11 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Tue, 11 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Liturgical chants with archan

विज्ञापन
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में विधिवत दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

भोर से  ही शिव मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार बीच रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ ही पूजन-अर्चन का  दौर चलता रहा। बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंच कर व्रती महिला-पुरुष भक्तों ने बड़े ही  श्रद्घाभाव से शिव पूजन किया।

घंटा-घड़ियाल, शंख, बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो रहा था।

सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

माला-फूल, बेलपत्र, भांग-धतूरा और प्रसाद लिए  शिव मंदिर  पहुंचे श्रद्घालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्घि की कामना की। शिवालयों में भगवान शंकर का बेलपत्र और आकर्षक फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का  दर्शन पाकर भक्तजन भावविह्वल हो उठे।
विज्ञापन


 नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी  महादेव सहित रामबाग स्थित श्री ताड़केश्वर महादेव, टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर महादेव, बाबा बूढ़ेनाथ,  पेहटी चौराहा स्थित श्री नागेश्वर महादेव, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव, महुवरिया स्थित श्री प्राचीन पंचमुखी  महादेव, विंध्याचल स्थित श्री रामेश्वर महादेव सहित कई अन्य शिव मंदिरों में  सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 भारी भीड़ को देेखते हुए सुरक्षा-के चाक-चौबंद इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed