फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   lightning strikes in Mirzapur three including woman died and three people were scorched

lightning strikes: मिर्जापुर में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, किशोर सहित तीन झुलसे

Thu, 06 Jul 2023 07:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jul 2023 07:31 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हादसे हुए। 

विज्ञापन
lightning strikes in Mirzapur three including  woman died and three people were scorched
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी असगर अली बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव स्थित खेत में काम करने गई थीं। वहां बुधवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से मुन्नी देवी और उनके पुत्र वारिस (16) झुलस गए। मंडलीय अस्पताल में मुन्नी देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारिस को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के मसारी गांव निवासी उर्मिला (35) और परवाराजधर गांव निवासी बिट्टन (60) घर के पास बिजली गिरने से झुलस गईं। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी सुनील यादव (45) बुधवार शाम भैंस चराने जंगल गए थे। देर रात तक सुनील घर नहीं आए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  प्रेमी के साथ घर में ही रंगरलियां मना रही थी विवाहिता, ग्रामीणों ने उतारा इश्क का बुखार
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह भैंस जब घर पहुंच गई, तब पत्नी खोजने के लिए जंगल में गई। झाड़ियों के बीच सुनील मृत मिले। उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी। आसपास पेड़ भी जला था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी थी। उसकी चपेट में आने से सुनील की मौत हो गई होगी।

राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि रामपुर 38 गांव के कुचहवा जंगल में बिजली की चपेट में आने से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हुई है। हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी लालजी कोल (34) नहाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गए। इस बीच पेड़ पर बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट आने से लालजी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है।

सोनभद्र: बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन झुलसे

सोनभद्र जिले के अलग-अलग गांवों में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी निवासी ममता (23) पत्नी अजय और आंचल (25) पत्नी प्रमोद कुमार को गुरुवार दोपहर दो बजे परिजनों ने घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। ममता के पति अजय ने बताया कि ममता घर के दरवाजे के पास बैठी थी। इसी दौरान बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गई। वहीं आंचल के परिजनों ने बताया कि आंचल घर के भीतर चारपाई पर सोई थी। इसी दौरान बिजली गिर गई।

बुधवार देर शाम पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी सोनू (30) पुत्र बुधिराम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह घर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से झुलस गया। तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed