फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Life threatening the use of plastic

प्लास्टिक के प्रयोग से जीवन को खतरा

Tue, 05 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Life threatening the use of plastic
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला के दूसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों का कहना था कि प्लास्टिक के अधिक प्रयोग से जीवन को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय का कहना है कि जहां भी कूड़ा फेंका गया होता है, उसमें विभिन्न रंगों के प्लास्टिक बैग, टूटी फूटी प्लास्टिक की बोतलें दिखाई देती हैं। ये नष्ट नहीं होने वाली वस्तुएं हैं। नष्ट नहीं होने वाली यही प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए खतरा बन गया है। डॉ. एसवी यादव ने कहा कि प्लास्टिक से बने थैले समस्या बन गए हैं। इनके कम प्रयोग के संकल्प का कड़ाई से पालन कराया जाये तो कूड़े का प्रबंधन हो सकता है। पीके सिंह ने बताया कि प्लास्टिक इंसानों के साथ ही जानवरों व प्रकृति को भी नुकसान पहुंचा रहा है। केके सिंह ने बताया कि प्लास्टिक से बने लंच बॉक्स, पानी की बोतल और भोजन को गर्म व ताजा रखने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली पतली प्लास्टिक वस्तुओं में 175 से ज्यादा दूषित घटक होते हैं, जो लोगों को बीमार करने के लिए जिम्मेदार है। डॉ. संजय ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलों में पाए जाने वाला एक खास तत्व मनुष्य के सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। एमके जौहरी ने बताया कि वैज्ञानिकों का मत है कि यदि भोजन गर्म है तो ऐसे खाने को प्लास्टिक के टिफिन में बंद करने पर उसमें दूषित केमिकल चले जाते हैं। अंत में जिला समन्वयक ने कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सतर्कता एवं जागरूकता दोनों जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed