फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Life swept away by speed

रफ्तार ने निगल ली दो की जिंदगी

Tue, 11 Apr 2017 12:30 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 11 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Life swept away by speed
तेज आंधी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
रफ्तार ने सोमवार को दो युवकों की जान ले ली। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में विंध्याचल दर्शन को आए सात श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिनकी बोलेरो पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे पर सेप्टन मील के पास ट्रक से कुचलकर सोमवार की शाम चार बजे पालिटेक्निक के एक छात्र की मौत हो गई। गनेशगंज निवासी रजत गुप्ता (24) पुत्र सुनील गुप्ता पालिटेक्निक बथुआ में तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार को वह कालेज पढ़ने गया था। शाम को लौटते समय जैसे ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुरा तिराहे पर पहुंचा कि फरीदाबाद से सोनभद्र जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले आई जहां युवक ने दम तोड़ दिया। शव तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के मगरहा सीखड़ मार्ग  पर  सरकारी नलकूप के पास सोमवार की सुबह आठ बजे बाइकों की हुई आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल युवक को पीएचसी मगरहां ले गए। हालत चिंता जनक होने पर डाक्टर विशाल यादव ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवरण के मुताबिक गौरइया गांव निवासी  विनय कुमार 30 वर्ष सोमवार की सुबह सात बजे  अपनी बहन पिंकी को बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिलाने  राजकीय महाविद्यालय  मगरहा  बाईक से जा रहा था। जैसे ही सरकारी नलकूप के पास पहुंचा कि रैयपुरिया से सीखड़ स्थित श्रीशंकराश्रम इंटर कालेज जा रहा लिपिक कमलेश  गुप्ता 38 वर्ष पुत्र छेदी निवासी रैपुरिया चुनार से आमने सामने टकरा गया। जिसमें कमलेश व विनय  गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिंकी मामूली रूप से घायल हुई। घटना के बाद पहुंचे आसपास के ग्रामीण दोनों को आनन फानन में पीएचसी मंगरहा  ले गए। हालत गंभीर देेेख डाक्टर ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय कमलेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। विनय को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed