{"_id":"628bcfddbf257f4fb4761635","slug":"leopard-reached-the-township-mirzapur-news-vns654992071","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से घड़रोज का पीछा करते हुए बस्ती में पहुंचा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से घड़रोज का पीछा करते हुए बस्ती में पहुंचा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। फारेस्ट रेंज ड्रमंडगंज के बंजारी जंगल से रविवार की रात एक तेंदुआ बगल के नागचुआ बस्ती में पहुंच गया। शोरशराबा हुआ तो लाठी-डंडे से लैस आसपास के ग्रामीण आगे बढ़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
बंजारी कला निवासी धर्मराज कोल का पहाड़ी के पास मकान है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात करीब आठ बजे जंगल की ओर से एक तेंदुआ घड़रोज के बच्चे का पीछा करते हुए बस्ती में आ गया। घड़रोज धर्मराज कोल के कच्चे मकान के बरामदे में घुस गया। तब तक आहट पाकर घर से बाहर निकलकर धर्मराज ने टार्च की रोशनी में देखा तो दरवाजे पर तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण छोटू कोल, लालजी कोल, राजनाथ कोल, आरती देवी तथा सरस्वती देवी के अलावा कई लोग लाठी-डंडे के साथ धर्मराज कोल के घर की तरफ बढ़े। हालांकि तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बस्ती में तेंदुआ के आने की सूचना वन विभाग को दी है। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बस्ती में तेंदुआ के पहुंचने की जानकारी मिली है। निगरानी के लिए विभागीय कर्मचारियों को लगाया गया है। रेंजर ने जंगल से सटे गांव के लोगों से सजग रहते हुए तेंदुआ के दोबारा दिखाई देने पर सूचना देने के लिए कहा।