{"_id":"574f3ecc4f1c1b9f4a10947f","slug":"leopard-came-under-control-after-40-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 घंटे के बाद काबू में आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 घंटे के बाद काबू में आया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 घंटे तक चले लंबे आपरेशन के बाद बुधवार की रात करीब आठ बजे कानपुुर से आई पांच सदस्यीय टीम ने अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव की सोनकर बस्ती में एक झोपड़ी में छिपे तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की भोर में अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर की सोनकर बस्ती में तेंदुए के पहुंचने से लोग दहशत में थे। दो लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ गांव निवासी बिरजू की झोपड़ी में जाकर छिप गया था।
वन विभाग की स्थानीय टीम के नाकाम होने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद की टीम भी पहुंची थी। पर वह भी सफल नहीं हुई। तेंदुआ पूरी रात झोपड़ी में रहा है। बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डा. नासिर मोहम्मद के नेतृत्व में कानपुर से आई टीम ने शाम सात बजे के करीब ट्रेंकोलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे पिंजरे में कैद किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को मध्य प्रदेश के घने जंगल में ले जा कर छोड़ दिया जाएगा।