फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leopard attack on herd of goats, one dead

बकरियों के झुंड पर तेंदुए का हमला, एक की मौत

Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack on herd of goats, one dead
हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव के महुअरिया जंगल के पास बृहस्पतिवार की शाम झाड़ी में छिपे तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बकरी की मौत हो गई। शोर सुन तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

बंजारी कलां गांव निवासी तौलन कोल व गांव के कुछ अन्य चरवाहे बकरियां चराने महुअरिया जंगल की तरफ गए थे। शाम को बकरियों को चराकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच झाड़ी में छिपे तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बकरी की मौत हो गई। अचानक तेंदुए के हमले को देखकर चरवाहों में भय व्याप्त हो गया। चरवाहों ने शोर मचाना शुरू किया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। पशु पालक तौलन कोल ने बताया कि बुधवार को भी तेंदुए ने गांव निवासी विष्णु पाल की एक बकरी को मार डाला था। तेंदुए के हमले को देखते हुए ग्रामीणों व चरवाहों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed