फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leopard attack in village

गांव में पहुंचा तेंदुआ गाय पर बोेला हमला

Thu, 13 Apr 2017 12:17 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 13 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack in village
Leopard near runway shuts down Nepal international airport
पानी की तलाश में एक तेंदुआ भटकते हुए इलाके में आ गया है। उसने मंगलवार की रात एक बजे देवहट गांव में मकान के बाहर बंधी एक गाय पर हमला बोल दिया। बुरी तरह नोच कर उसकी जान ले ली। शोरगुल होने पर पशुपालक घर से बाहर निकले और उन्होंने टार्च जलाई तो तेंदुआ भाग निकला। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग सारी रात जागते रहे। उन्होंने सुबह इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क किया है कि तेंदुए के दिखने पर वे उसे छेड़ने के बजाय वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन


देवहट गांव जंगल से सटा हुआ है। उसके एक किनारे की तरफ कमलेश वर्मा का मकान है। रोज की तरह उन्होंने मंगलवार की रात अपनी पांच गायों को द्वार पर बांधकर घर में सो रहे थे।  रात करीब एक बजे अचानक गाएं जोर-जोर से रंभाने लगीं। गायों का शोर सुनकर कमलेश की नींद खुल गई। वे घर से बाहर निकले और गायों की तरफ टार्च जलाई तो देखा कि तेंदुआ एक गाय को मारकर खा रहा है। टार्च की रोशनी पड़ते ही वह भाग निकला।
विज्ञापन



 उसके बाद कमलेश ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। देर रात गांव में तेंदुआ आने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। लोग सारी रात लाठी-डंडा लेकर पहरा देते रहे। सुबह होने पर पीड़ित ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन अधिकारियों ने गांव वालों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखते ही सूचित करने को कहा है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग रतजगा कर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed