{"_id":"629a5d037d3d655d7050ab3e","slug":"lekhpal-going-to-maihar-darshan-dies-in-road-accident-mirzapur-news-vns65705906","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर दर्शन करने जा रहे लेखपाल की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर दर्शन करने जा रहे लेखपाल की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवतालाब के पास शुक्रवार की सुबह सड़क दुघर्टना में लालगंज थानांतर्गत बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के धसड़ा राजा गांव निवासी लेखपाल मुकेश पाण्डेय पुत्र विंध्यवासिनी प्रसाद पाण्डेय (34) की मौत हो गयी। जानकारी के बाद लेखपाल के घर में कोहराम मच गया।
मुकेश पाण्डेय देवहट ग्राम पंचायत में लेखपाल के पद पर तैनात थे। अपनी शादी की सालगिरह पर मुकेश पाण्डेय शुक्रवार की भोर में पत्नी प्रतीक्षा (30), माता कलावती (56), चचेरी बहन रोशनी (18), ढाई वर्ष की पुत्री आर्याही व 10 माह के पुत्र अनिरुद्ध के साथ बोलेरो कार से मैहर स्थित शारदा माता का दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान रीवा जिले के देवतालाब के पास बोलेरो कार के अगले पहिए का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर फोर लेन पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल मुकेश पांडेय को इलाज के लिए मऊगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में उनकी चचेरी बहन को हल्की चोट आई है। सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी मऊगंज पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन घर ले गए। लेखपाल का शव घर पहुंचने पर लालगंज के तहसीलदार शशांक शेखर राय के साथ ही लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोगों ने भी उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। मुकेश पाण्डेय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार विंध्याचल स्थित शिवपुर घाट पर किया गया।