{"_id":"5fa29eb2744e3645c5d95dd836422f98","slug":"lawyers-protest-against-security-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी निवासी एक अधिवक्ता की जमीन आरोपियों द्वारा कब्जाने की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। भटवारी गांव निवासी अरूण कुमार अधिवक्ता के परिवार की हथेड़ा गांव में जमीन है। जिसका विवाद गांव क्षेत्र के कुछ लोगों से चल रहा है। उस जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर गुरुवार को थानाध्यक्ष हलिया के खिलाफ राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूरे मामले की जांच करा कर विपक्षी तथा अपने सत्ता के लोगों के विरुद्घ अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान प्रकाश लाल श्रीवास्तव ,अशोक कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, मनीष, वीरेंद्र शंकर सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।