फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyers did not calm the anger , road blockades

नहीं शांत हुआ वकीलों का गुस्सा

Fri, 13 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 13 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyers did not calm the anger , road blockades
इलाहाबाद में साथी की हत्या की घटना के दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने कचहरी रोड जाम कर कलेक्ट्रेट एवं एसपी दफ्तर पहुंच कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ताआें ने मृतक आश्रित को 50 लाख रुपया मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

अधिवक्ता की मौत के दूसरे दिन भी वकीलों में आक्रोश दिखा।

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अधिवक्ता एकजुट होकर दीवानी न्यायालय परिसर से बाहर आए और नारेबाजी करते हुए कचहरी रोड को जाम कर दिया।

करीब दो घंटे तक सड़क जाम करने के बाद वकील जुलूस के शक्ल में एसपी दफ्तर पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास किया। गेट पर पहले से ही फोर्स के साथ मौजूद सीओ नगर प्रवीण यादव ने उनको रोक लिया।


काफी समझाने बुझाने के बाद अधिवक्ता वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार को कोर्ट परिसर में हुई घटना की वह कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो इस पर विचार करते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस समेत अन्य लोगाें पर असलहा ले जाने के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए।

अध्यक्ष के साथ ही अन्य अधिवक्ताओं ने मृत अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed