फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyers blew mannequin CM

वकीलों ने फूंका सीएम का पुतला

Wed, 04 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 04 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lawyers blew mannequin CM
सपा सरकार की चुनावी वादाखिलाफी पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध स्वरूप चक्रमण कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर कल्याणकारी योजनाओं को लागू किए जाने की मांग की। कहा कि 23 को पूरे प्रदेश भर के अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।


अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में कहा कि युवा अधिवक्ताओं को दो हजार रुपये मानदेय व पांच लाख का बीमा कराने का वादा सपा द्वारा किया गया था लेकिन सत्ता प्राप्त करने पर वादाखिलाफी की गई है।
विज्ञापन


बार कौंसिल के आह्वान के दूसरे चरण में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने आंदोलित होकर अपनी मांग को मुखर रूप से उठाया। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट में पहुंचे अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पुतला दहन की सूचना मिलने पर बाद में शहर कोतवाली से पुलिसकर्मी पहुंचे। पुतला फूंकने वालों में सुरेश कुमार त्रिपाठी, दिनेश श्रीवास्तव,  अंजनी नंदन पांडेय, राजकुमार पांडेय, गणेशदत्त त्रिपाठी आदि शामिल रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया ।

 बैठक के बाद वकीलों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस फोर्स के कारण पुतला दहन करने में अधिवक्ता सफल नहीं हो सके।
समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं की हितों की अनदेखी की तो आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रदत्त त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं को पेंशन मिलना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग जायज है।


धरने में विजय नारायण मिश्र, राकेश दुबे, पन्ना लाल सिह,वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश पति त्रिपाठी  अनिल शुक्ल, अशोक मिश्र, धनेश्वर गौतम, कमलेश कुमार, रविन्द्र आदि रहे।चुनार संवाददाता के अनुसार अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed