फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   laptop will be distributed today

1880 लाभार्थियों को आज मिलेगा लैपटॉप

Thu, 22 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
laptop will be distributed today
Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop
नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट उर्त्तीण सफल छात्र-छात्राओं को 22 दिसंबर को लैपटॉप का वितरण होगा। बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया 1880 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। लैपटाप वितरण वित्तीय वर्ष 2014, 2015, 2016 में चयनित छात्र-छात्राओं को किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। प्रदेश सरकार इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, विशेष कर विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क लैपटॉप वितरण किया जा रहा है। लैपटॉप मिलने से छात्र-छात्राएं इंटरनेट के माध्यम से देश दुनिया से सीधे जुड़ कर तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2014 के 434 और वर्ष 2015 तथा 2016 के 1446 सहित 1880 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण होगा।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग में वितरण की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। चयनित छात्र-छात्राओं की सूची का सत्यापन और मिलान बुधवार को किया गया। डीआईओएस ने बताया कि लैपटॉप के लिए चयनित लाभार्थियों को विद्यालय प्रबंधन स्वंय कार्यक्रम स्थल तक लेेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि लैपटॉप लाभार्थी कॉलेज प्रबंधन के साथ ससमय पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed