{"_id":"843d47b3d661eaaa7fbbccbb6192267a","slug":"land-acquisition-ordinance-protests-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और कानून बनाने के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जनता से अच्छे दिन लाने का वायदा किया था। मगर सरकार बनते ही अब उद्योगपतियों के अच्छे दिन आ रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों को भूमिहीन करने पर तुली है। आम आदमी पार्टी इस काले अध्यादेश का विरोध करती है। शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि इस अध्यादेश के लागू होने से लाखों किसान भूमिहीन हो जाएंगे।
जिला कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर किसानों की जमीन को उद्योगपतियों को देने का प्रयास कर रही है। संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को सरकार को वापस लेना होगा, अन्यथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में संदीप विश्वकर्मा, अमितेश उपाध्याय, दिनकर मिश्रा, जगत नारायण मिश्रा, अमित शुक्ला, अवधेश पटेल, रामनरेश, गोपाल मोदनवाल, श्रीनंद दूबे आदि शामिल रहे।