फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lamps were lit up with Ganga Ghats

दीपों से जगमगा उठे गंगा घाट

Fri, 11 Nov 2016 12:59 AM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Fri, 11 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lamps were lit up with Ganga Ghats
दीपों से जगमगा उठे गंगा घाट
पर्व पर नगर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर सांयकाल होते ही मां गंगा की पूजन-अर्चन के बाद भव्य आरती की गई। घाटों पर  टिमटिमाते दीपों की निराली थी। विभिन्न पूजन समितियों की तरफ से विधि-विधान से गंगा पूजन एवं आरती बाद दीपदान भी किया गया।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष एकादशी पर नगर के गंगा घाटों पर शाम होते ही हजारों की संख्या में जलते दीपों की श्रृंखला की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


पूजन समितियों की तरफ से सूर्यास्त होने के बाद घाटों पर मां गंगा की विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सुबह के समय विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए स्नानार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर तट पर स्थित शिवालयों में दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सांयकाल नगर के बरियाघाट, कचहरीघाट, सुंदरघाट, बाबाजी घाट, गंगाराम घाट, दाऊजी घाट, पक्काघाट, संकठाघाट, नारघाट सहित कई अन्य घाटों पर जलते दीपों की छटा से पूरा गंगा घाट क्षेत्र जगमग रोशनी से नहा उठा।
विज्ञापन


दीप गंगा सेवा समिति तिवरानी टोला की ओर से नगर के बाबा जी घाट एवं गंगाराम घाट पर 11 हजार दीप जला कर मां गंगा की पूजन-अर्चन व भव्य आरती की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की मां गंगा आरती विश्व कल्याण के साथ-साथ सीमाओं पर लड़ रहे सेनानियों को समर्पित है। गंगा पूजन कार्यक्रम के दौरान रविंद्र नाथ अग्रवाल, रमेश चंद्र तिवारी, बनारसी गुप्त, दिनेश तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक गुप्त, अनूप तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed