{"_id":"5f3c1f988ebc3e3cde304cd4","slug":"lakhs-stolen-from-two-houses-mirzapur-news-vns5419693113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर समेत दो स्थानों पर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर समेत दो स्थानों पर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के घर से चोरों ने सोमवार की रात 60 हजार नगदी और आभूषण सहित 10 लाख की चोरी की। इसके अलावा चोरों ने क्षेत्र के लोहंदी खुर्द गांव में 70 हजार नगदी, आभूषण सहित छह लाख की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वाड के साथ छानबीन की। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर आस-पास के चोर और संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ में जुटी है। नवागत पुलिस अधीक्षक के आते ही चोरो ने दो बड़ी चोरियां कर पुलिस को चुनौती दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह का परिवार एक साथ रहता है। उनके बड़े पिता के तीन पुत्र है। इसमें विजय बहादुर का पुत्र प्रदीप सिलवासा में रहता है और भतीजा राहुल सिंह रीवां में कार्य करता है। सोमवार की रात को चोर पीछे के रास्ते आंगन में उतर कर प्रदीप और राहुल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी तोड़कर उसमें रखा नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। एक कमरा बंद था। उसे चोरों ने नहीं तोड़ा। जैसे उन्हें मालूम हो की उस कमरे में कुछ नहीं मिलेगा। चोरों ने उसी कमरे का ताला तोड़ा जिसमें उन्हें अंदेशा था कि गहना और नगदी आदि रखा है। चोरों ने अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। जिससे कोई बाहर न आ सके। सुबह दरवाजा न खुलने पर विजय बहादुर ने अनिल सिंह को फोन कर सूचना दिया। दूसरे मकान से अनिल सिंह पहुंच कर दरवाजा खोले तो देखा दो कमरों का सामान बिखरा है। तभी गांव के लोगों ने 500 मीटर दूर खेत में बक्सा आदि फेंके जाने की सूचना दिया। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह, देहात कोतवाल अभय सिंह डाग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंचे कर छानबीन किया। विजय बहादुर के पुत्र रजनीश सिंह ने देहात कोतवाली में चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उधर देहात कोतवाली क्षेत्र के ही लोहंदी खुर्द गांव में चोरी हुई। क्षेत्र निवासी अर्चना मिश्रा के पति प्रदीप मिश्रा वाराणसी सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात है। अर्चना 15 अगस्त की शाम को अपने दो बच्चों के साथ पति के पास चली गई थी। सोमवार की देर शाम को घर पर आई तो देखा कि अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने अंदर आलमारी तोड़कर उसमें रखा 70 हजार नगदी और लगभग पांच लाख का आभूषण चोरी कर ले गए। अर्चना ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने छानबीन किया। मंगलवार की सुबह भी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच किया। पुलिस के मुताबिक ताले को डूप्लीकेट चाभी से खोला गया है। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।