{"_id":"5e3db5cf8ebc3ee5e23045f3","slug":"labour-food-posining-in-train-mirzapur-news-vns509484151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रहा मजदूर सीमांचल एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रहा मजदूर सीमांचल एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
मिर्जापुर। कमाने के लिए दिल्ली जा रहा मजदूर बृहस्पतिवार की रात सीमांचल एक्सप्रेस में जहरखुुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचने पर अचेतावस्था में मजदूर को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की दोपहर बाद मजदूर को होश आया। बताया जा रहा है कि किसी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया था।
बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के भगूरा गांव निवासी 25 वर्षीय तौसिफ दिल्ली में मजदूरी करता है। वह जनवरी में घर आया था। दिल्ली में फेरी लगाने के लिए घर 20 हजार रुपये और सामान लेकर निकला था। बृहस्पतिवार की देर रात जब सीमांचल एक्सप्रेस चुनार पहुंची तो एक यात्री ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाया। इससे वह बेहोश हो गया।
मिर्जापुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की दोपहर होश में आने पर उसने पूरी बात बताई। बताया कि जहरखुरान उसके पास से उसका मोबाइल, बैग में रखा सामन और 20 हजार नगदी चोरी कर ले गए। बता दें कि मिर्जापुर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में जहरखुरानी का घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन कोई न कोई यात्री जहरखुराना का शिकार होता रहता है। इसके बाद भी इन जहरखुुराना पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।