फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer dies after being hit by Rajdhani train

राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 08 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by Rajdhani train
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर दो के अंतिम छोर पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक मजदूर की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव निवासी दिनेश कुमार कोल (29) बथुआ शीतला मंदिर के पास पाइप लाइन बिछाने के लिए मजदूरी कर रहे थे। वे यहीं रहकर मजदूरी कर रहे थे। मिर्जापुर स्टेशन पर ही रात को रुकते थे। बुधवार की रात वह काम करने के बाद रेलवे स्टेशन मिर्जापुर आ रहे थे। रात करीब एक बजकर 21 मिनट पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो को पार कर रहे थे कि डाउन लाइन पर नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के पास मिले मोबाइल के सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। दिनेश पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनसे एक पुत्री राधिका और पुत्र मोहित हैं। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed