फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Korana will be test in 15 minutes

15 मिनट में होगी कोराना की जांच

Sun, 19 Apr 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Korana will be test in 15 minutes
मिर्जापुर। कोरोना की जांच के लिए जिले में ही 15 मिनट में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को 300 किट मिली हैं। जिससे संदिग्धों की जांच की जाएगी। किट में कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर उस संदिग्ध की ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों की अब तक थर्मल स्कैनर से ही टैंपरेचर की जांच की जाती थी। संदिग्ध होने पर उसका सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा जाने लगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर दो से तीन दिन लग जाता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार की भोर में लखनऊ से 300 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट आई है। इस किट से 15 मिनट में जांच हो जाएगी। इसमें एक बूंद रक्त और बफर सैल्यूशन से जांच होगी। जांच में एक लकीर आने पर रिपोर्ट निगेटिव और दो लकीर आने पर रिपोर्ट पाजिटिव मानी जाएगी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उक्त व्यक्ति का ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा। जिससे उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो सके। इस किट से उन लोगों की जांच की जाएगी। जहां पर ज्यादा लोगों संक्रमित के संपर्क में आए होंगे या ऐसे स्थान से लौट रहे होंगे। जहां पर पाजिटिव केस अधिक है। इसके अलावा कोरोना के लक्षण सर्दी-जुकाम, बुखार व खांसी वालों की जांच किट से की जाएगी। किट के आने से जांच में सहुलियत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed