फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kolkata doctor murder case Eight students fainted due to protesting in Mirzapur

Kolkata Case: मिर्जापुर में बढ़ा लोगों का आक्रोश, प्रदर्शन कर रहे आठ छात्र हुए अचेत, पहुंचे अस्पताल

Sat, 17 Aug 2024 08:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

कोलकाता में डॉक्टर से हुई दरिंदगी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आठ छात्र अचेत हो गए। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Kolkata doctor murder case Eight students fainted due to protesting in Mirzapur
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे आठ छात्र- छात्राएं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान ही अचेत हो गए। उनको तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनका त्वरित उपचार किया गया। कुछ देर बाद उनको छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कोज के छात्र- छात्राएं शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय अचानक एक छात्र अचेत होकर गिर पड़ा। उसको जब तक लोग संभालते दूसरा भी अचेत हो गया। उन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद छह छात्र- छात्राएं और अचेत हो गये। उन सभी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन




छात्रों के अचेत होने की खबर सुनकर केबी कालेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह व अन्य लोग भी तत्काल जिला मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद मंडलीय अस्पताल जाकर छात्र- छात्राओं  का हालचाल लिया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने प्रदर्शन कर कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कालेज में महिला डाक्टर की नृशंस हत्या का विरोध किया और प्रधानमंत्री को संबोधित दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग संबंधी पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित थे और वे नारे बाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी लिया हालचाल

मंडलीय अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत दास, सीएमएस डॉ. एसके श्रीवास्तव, एमएस डॉ. अरविंद सिन्हा ने डाक्टरों की टीम के साथ पहुंचकर उनका उपचार कराया। छात्र- छात्राओं का कहना था कि मुख्यालय पर एंबुलेंस व महिला पुलिस की भी तैनाती की जानी चाहिए थी। 

अचेत होने वाले छात्र
  • सानियां सिंह
  • विकास केसरवानी
  • वंदना मौर्या
  • प्रियांशी सिंह
  • शिवम तिवारी
  • सौम्या पांडेय
  • आकांक्षा शुक्ला
  • सचिन मौर्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed