फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kitchens came to school after getting vaccination

वैक्सीनेशन कराकर विद्यालय आए रसोईयें

Mon, 23 Aug 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kitchens came to school after getting vaccination
मिर्जापुर। माध्यमिक कक्षाओं के बाद अब कक्षा आठ तक के विद्यालय खुलने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके साथ ही कक्षा आठ तक के विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाले रसोइयों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि वे टीकाकरण कराने के बाद ही विद्यालय में प्रवेश करें। यदि उन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है तो टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन

कोविड- 19 के कहर को देखते हुए शासन सतर्कता बरत रहा है। इस समय कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। छोटे बच्चों की पढ़ाई के होने वाले नुकसान को देखते हुए छोटी कक्षाएं भी खोलने का निर्देश दिया गया है। छोटे बच्चों को विशेष सतर्कता की आवश्यकता होती है। इसलिए शासन ने रसोईयों व अभिभावकों को भी टीकाकरण कराने को कहा है। शिक्षकों को पहले ही टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया था। कहा गया है कि यदि किसी शिक्षक ने इसके बाद भी टीकाकरण नहीं कराया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब रसोईयों के टीकाकरण व अभिभावकों का भी यदि टीकाकरण हो जाता है तो उससे कोविड- 19 के प्रसार की संभावना नगण्य होगी। इससे बच्चे सुरक्षित रहेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि किसी बच्चे या विद्यालय परिवार के किसी भी सदस्य को सर्दी, जुकाम, बुखार या इसी प्रकार की कोई अन्य परेशानी है तो वह विद्यालय न आए बल्कि कोविड जांच कराकर उपचार कराए। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ही विद्यालय में प्रवेश करे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय एक नजर में
कुल विद्यालय - 1806
प्राथमिक - 1200
पूर्व माध्यमिक - 208
कंपोजिट स्कूल- 398
रसोइयों की संख्या- 5720
विद्यार्थियों की संख्या - 2, 74 000
वर्जन
सभी रसोइयों को निर्देशित किया गया है कि वे टीकाकरण करा लें। सावधानी बरतनी आवश्यक है।
- गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed