{"_id":"60adfee54af66909824da4a2","slug":"kisan-andolan-kala-diwas-black-flag-hoisted-at-farmer-house-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: किसानों ने मनाया काला दिवस, भाकियू के मंडल अध्यक्ष नजरबंद, फिर भी फहराया झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: किसानों ने मनाया काला दिवस, भाकियू के मंडल अध्यक्ष नजरबंद, फिर भी फहराया झंडा
Wed, 26 May 2021 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 May 2021 01:25 PM IST
सार
किसान आंदोलन के छह आज पूरे हो रहे गए हैं। कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसको लेकर किसान काला दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन
भाकियू के मंडल अध्यक्ष के घर फहराया गया काला झंडा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान नेताओं ने अपने घरों से ही काला दिवस मनाया। जो भी किसान नेता थे, अधिकांश के घर के बाहर पुलिस लगी रही और उनको बाहर नहीं निकलने दिया गया। मिर्जापुर जिले में भी किसान नेताओं ने अपने आवास पर ही काले झंडे फहराकर विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुबह मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन प्रह्लाद सिंह को उनके आवास ग्राम अहरौरा थाना क्षेत्र के धुरियां में पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद किया गया। फिर भी उन्होंने अपने आवास पर काला झंडा फहरा कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह के आवास पर थाना अध्यक्ष अहरौरा अजीत कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ उनको घर पर ही नजरबंद किया। इसी प्रकार भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह महादेव के आवास पर अहरौरा पुलिस ने उनको नजरबंद किया। इसी संगठन की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना चौबे ने अपने घर पर काला झंडा फहराकर तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया और उसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन