फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kerala defeated Jammu and Kashmir

केरल ने जम्मू कश्मीर को हराया

Wed, 30 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 30 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
 Kerala defeated Jammu and Kashmir
 डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में चल रहे 32वीं सब जूनियर  राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल  चैंपियनशिप के तीसरे दिन कई उलटफेर हुए।
विज्ञापन


तीसरे दिन के मैच में केरल ने जम्मू कश्मीर को 14-03 गोल से तो दिल्ली ने कर्नाटक को 32-04 गोल के अंतर से मात दी। वहीं साई पब्लिक स्कूल गुजरात ने पशि्चम बंगाल को 15-00 तथा यूपी ने आंध प्रदेश को 18-00 से करारी शिकस्त दिया। तीसरे दिन का हैंडबाल मैच रोमांचपूर्ण रहा।

तीसरे दिन के खेल का शुभारंभ निदेशक अमरदीप  सिंह और अपराजिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

जिले में पहली बार हो रही सब जूनियर  राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल  चैंपियनशिप के तीसरे दिन 14 रोमांचक मैच खेले गए। तीसरे मैच में दिल्ली ने कर्नाटक को 12-04 गोल हराया।
विज्ञापन


जिसमें आरती ने चार और मुस्कान ने तीन गोल किया। चौथा मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया।

जिसमें बिहार की तनु कुमारी ने सात गोल से टीम को 13 गोल की बढ़त दिलाया। जिससे बिहार ने जीत दर्ज किया।

पांचवां मैच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें तेलंगाना ने 10-04 से जीत दर्ज किया। इसमें टी प्रिया माधव ने पांच गोल किया। इसी प्रकार छठवां मैच वेस्ट बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एमपी ने वेस्ट बंगाल को 11-10 गोल से पराजित किया। इसमें एमपी की रन्नो और अपूर्वा ने चार-चार गोल बनाए। सातवां मैच छत्तीसगढ़ और गुजराज के बीच खेला गया।

जिसमें गुजरात की टीम ने महिला के छह और भक्ति के चार गोल की मदद से 17 गोल बनाकर जीत    दर्ज किया। इसी प्रकार आठवां मैच केरला और हरियाणा के बीच खेला गया।


जिसमें हरियाणा ने 18-03 गोल से विजय दर्ज किया। बिहार और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें बिहार ने चंदा के पांच और तनु के तीन गोल की बदौलत 13-04 के अंतर से जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed