{"_id":"6026d20b8ebc3ee91c7ff92d","slug":"kar-nirdhaaran-adhikaaree-sahit-kaee-par-hogee-kaarravaee-mirzapur-news-vns574368491","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर निर्धारण अधिकारी सहित कई पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर निर्धारण अधिकारी सहित कई पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को लालडिग्गी व घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संबंधित विभाग की जानकारी न दे पाने पर कर निर्धारण अधिकारी समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स की पत्रावलियों का माहवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर निरीक्षको के द्वारा अपेक्षित वसूली न करने तथा उनके कार्यो के बारे में रिव्यू न करने, वाटर टैक्स, हाउस टैक्स, में कितने लोगो का बकाया है तथा कितने लोगो से कितनी धनराशि वसूली गयी है, का रिकार्ड तैयार न करने व जानकारी न दे पाने कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द कुमार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्रवाई के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सबसे बड़े 20 डिफाल्टर बकायादारों को नोटिस जारी न करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर पालिका के संपत्तियों का नियमित किराया न देने वालो को नोटिस जारी करते हुये आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाये। नगर पालिका के लोक निर्माण सेक्शन के कार्यालय का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने पूछा कि कितने कार्य निमार्णाधीन है तथा पुराने कितने कार्य ऐसे हैं, जिनको निर्धारित समय के बाद भी संबंधित कान्ट्रैक्टर के द्वारा पूरा नहीं किया गया। 2019-20 निर्धारित समय के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दो कार्यो को पूरा न करने पर कांट्रैक्टर को नोटिस देने के लिये नोटिस तैयार कर पत्रावली रखी गयी है परन्तु उसे तामिला नहीं कराया गया। इसी प्रकार कई कार्यो में कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न होने पर अवर अभियन्ता सुनील मौर्या के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया गया। पालिका के अनुज्ञा विभाग में जारी होटलों के लिये कितने लाइसेंस तथा उसके सापेक्ष कितने के द्वारा नवीनीकरण नहीं कराया गया है तथा कितनो के द्वारा बकाया धनराशि नही जमा किया गया है। यह पूछने पर दो कर्मचारियों द्वारा अलग- अलग होटलों की संख्या बताया गयी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जतायी। किराये की संपत्तियों, संपत्ति रजिस्टर आदि के निरीक्षण के दौरान तथा बकाएदारों पर कार्रवाई न करने एवं किराये से वसूले गये धनराशि का सही विवरण की जानकारी न दे पाने पर किराया लिपिक राजाराम मिश्र पर भी कार्यवाही का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया गया।
इनसेट
डीजल व्यय का सत्यापन करेंगे एडीएम
मिर्जापुर। नगर पालिका में संचालित गाड़ियों के बारे में जानकारी करने पर ईओ ने बताया कि छह ट्रैक्टर, चार बड़ी गाड़ियां तथा 32 अन्य छोटी गाड़ियां नगर में कूड़ा कलेक्शन व अन्य कार्य के चलायी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा इन गाड़ियों पर आने वाले डीजल व्यय पर की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी को विस्तृत सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। ईओ ने यह भी बताया कि नगर में कुल 38 वार्ड है, जिसके साफ-सफाई व अन्य कार्य के लिये 508 आउट सोर्सिंग तथा 171 नियमित कर्मचारी कार्यरत है। जिलाधिकारी इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य पत्रावलियो का भी अवलोकन किया गया। घन्टाघर स्थित सफाई विभाग एवं स्वास्थ विभाग का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सफाई निरीक्षको को निर्देशित करते हुये कहा कि नगर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। कही भी कूड़ा व गंदगी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।