फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kalam presenting Shayraen tied Sama

Kalam presenting Shayraen tied Sama

Mon, 25 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kalam presenting Shayraen tied Sama
 नगर के लालडिग्गी स्थित पूरी कटरा में  मदरसा रहमानिया का सालाना गुंबदे खजरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। शनिवार की शाम आयोजित कांफ्रेंस में दूरदराज से आए आलिमों ने तकरीर किया, वहीं शायरों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। कांफ्रेंस की शुुरूआत तिलावते कुरान-ए-पाक से हुआ।
विज्ञापन


काजी बनारस मौलाना गुलाम यासीन की अध्यक्षता में मदरसा रहमानयिां का सालाना गुंबदे खजरा कांफ्रेंस शनिवार को लालडिग्गी स्थित पूरी कटरा में आयोजित  किया गया। कांफ्रेंस के दौरान दूरदराज से आए आलिमों ने तकरीर किया और शायरों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। कांफ्रेंस की शुरूआत तिलावते कुरान-ए-पाक से की गई।
विज्ञापन


तत्पश्चात् फैय्याज भदोहीं, महताब भदोही ने अपने कलाम प्रस्तुत             कर उपस्थित लोगाें को मंत्रमुग्ध   कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंबदे खजरा कांफ्रेंस के दौरान वाराणसी से आए मौलाना नूर आलम साहब ने इल्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिदायत दी कि अपने बच्चों को इंजीनियर, डाक्टर, वकील जरूर बनाओ, लेकिन इससे पहले अपने बच्चों को हाफिजे कुरान बनाओ।

इस मौके पर मदरसा रहमानियां के दो मेधावी बच्चों को हाफिजे कुरान की सनद प्रदान की गई। मदरसा के प्रतिभावान बच्चों को काजिए बनारस एवं आलिमो की मौजूदगी में दस्तार बांधा गया।


गुंबदे खजरा कांफ्रेंस के मौके पर मदरसा अरबिया के प्रधानाचार्य मौलाना नजम अली, मुफ्ती अब्दुल खालिक, मौलाना जर्रार अली, हाफिज निसार अहमद, मौलाना गुलाम हुसैन नूरी, मदरसा रहमानियां के मौलाना गुलाम यासीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed