फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kaimur's forests and mountains became a ball of fire

आग का गोला बने कैमूर के जंगल और पहाड़

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kaimur's forests and mountains became a ball of fire
हलिया। कैमूर पहाड़ पर मौजूद जंगल में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को ड्रमंडगंज वन रेंज के सोनगढ़ा कंपार्टमेंट नंबर आठ में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।मध्य प्रदेश के बार्डर पर लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग उत्तर प्रदेश की जंगलों में फैल चुकी है। जिससे यहां के जंगलों के साथ ही जीव जंतुओं के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

भयंकर रूप से लगी आग के चलते बुझाने में वन विभाग की टीम बेबस दिखी। आग जंगल के बेशकीमती पौधे जैसे जिगना, खिन्ना, ककोर, कत्था, सलई, आम, बांस जल कर नष्ट हो रहे। जंगली जानवर भी आग से मर रहे। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश की लोढी जंगल में आग लगने के कारण आग सोनगढ़ा कंपार्टमेंट नंबर आठ के कैमूर पहाड़ तक पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया जा रहा है लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed