फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kailash Chaurasia accused of threatening state

राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया पर धमकाने का आरोप

Wed, 30 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 30 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kailash Chaurasia accused of threatening state
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राज्यमंत्री तथा सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पारो यादव के पति गुलाब चंद्र यादव जिला पंचायत सदस्यों को अपनेपक्ष में वोट देने के लिए धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


 पत्र में बसपा प्रत्याशी ने बताया है कि राज्यमंत्री ओर सपा प्रत्याशी के पति पुलिस की मिलीभगत से सदस्यों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कह रहे हैं कि प्रमिला सिंह को नामांकन नहीं करने दूंगा। प्रत्याशी के पति सदस्यों के घर जाकर वोट देने का दबाव बना रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य इसकी शिकायत कर रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी ने बताया कि इसकी वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है। ऐसे में अगर मेरी मौत होती है तो इसके जिम्मेदार राज्यमंत्री और सपा प्रत्याशी और उनके पति होंगे।

 बसपा प्रत्याशी ने साफ सुथरा चुनाव कराने की मांग की है। इस गुलाब चंद का कहना है कि प्रमिला सिंह के पति श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के खिलाफ पूर्वांचल और दूसरे राज्यों में भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।


जनता जानती है कि गुलाब चंद्र यादव क्या हैं और प्रमिला सिंह के पति क्या हैं। बसपा प्रत्याशी सत्ता पक्ष को बदनाम कर चुनाव जीतने की चाल चल रही हैं। सारे आरोप निराधार हैं।

सदस्य खुद ही वोट देने के लिए मेरे पास आ रहे हैं, जिसे बसपा प्रत्याशी के पति बाहुबल से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed