{"_id":"620bf6122869a026247e5583","slug":"kachhawan-won-the-wheelchair-cricket-competition-mirzapur-news-vns638798027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछवां ने जीता व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछवां ने जीता व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
सम्राट फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से श्री 1008 पंचमुखी महादेव व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज के मैदान में किया गया। दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता किंग ऑफ मिर्जापुर और कछवां के मां वैष्णवी फाउंडेशन के बीच हुआ।
किंग आफ मिर्जापुर के टीम ने टॉस जीत कर बल्ले बाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट गवा कर 47 रन का आसन सा लक्ष्य दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कछवां की टीम ने 6 ओवरों में ही बिन विकेट खोए मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी दी गई। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पद्माकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में रॉबिन हुड आर्मी और सत्य साई सेवा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अभिनव कुशवाहा ने दोनो टीमों को ढाई-ढाई हजार का पुरस्कार दिया। इस दौरान राजू विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, नकुल यादव, आशीष यादव, सुनील सिंह, सच्चिदानंद राय, बल्लू यादव, पिंटू विश्वकर्मा, मंगल त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी व विजय गुप्ता मौजूद रहे।
मदरसा अनावरुल अलूम बनी विजेता
नगर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के मैदान में मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा स्व. नन्हें लाल पांडेय व स्व. चंद्रावती पांडेय की स्मृति में पांचवी ए डिविजन क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को आल हृवाइट और मदरसा अनावरुल अलूम फाइनल खेला गया। मदरसा अनावरुल की टीम ने पांच रन से फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मदरसा अनावरुल अलूम की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर चार गेंद पर 145 रन बनाकर आल आउट हो गई। रोशन ने 53, शांतनु 34, विक्की और नन्दू ने 22 रन बनाया। युवराज चार, सचिन व शिवम ने दोदो और शुभ और रितिक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आल व्हाइट की टीम ने 19 ओर पांच गेंद पर सात विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। अभिषेक यादव ने 58 रन, अरमान तिवारी ने 39 , युवराज ने 23 रन बनाया। रोहित यादव ने तीन, महेंद्र माही ने दो , उमेश यादव ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन आफ मैच मदरसा टीम से रोशन कुमार, बेस्ट बालर आल व्हाइट से सचिन पांडेय, बेस्ट बैट्समैन विंध्य एलेवन से अरशद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड पूर्व सेंट्रल जोन क्रिकेट खिलाड़ी अखिलेश मिश्रा, पूर्व क्रिकेटर एजाज अहमद को दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता को संपंन कराने में बेहतर कार्य करने पर आलोक यादव, अभय मौर्या, रंजीत मौर्या को पुरस्कृत किया गया।
अंपायर के रूप में राजकुमार यादव, बृजेश यादव, मनोज यादव, अमर ज्योति विश्वकर्मा और स्कोरर राजीव लोचन विश्वकर्मा, कमेंटेटर राजीव सिंह, नकुल यादव, कृष्ण मोहन गोस्वामी रहे। इस अवसर पर सचिव विवेक दुबे, प्रभू नाथ बरनवाल, मंगलदास यादव, सुभाष अस्थाना, अशोक चौरसिया, गोवर्द्धन यादव, देवेंद्र पांडेय, अनवर हुसैन, विनोद यादव, अनिल पांडेय, नितिन गुप्ता आदि रहे।