फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jrgo dry, vegetable producers upset

जरगो सूखी, सब्जी उत्पादक परेशान

Sat, 30 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 30 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jrgo dry, vegetable producers upset
सूखी पड़ी जरगो नदी। - फोटो : mirzapur
प्राचीन जरगो नदी के सूखने से सब्जी उत्पादक परेशान हैं। सब्जी उत्पादन के लिए पानी नहीं मिलने से सब्जियों की खेती भी सूखने लगी है। इसके अलावा नदी के आसपास के दर्जनों गांव के पशुओं को हरा चारा व पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। नदी के किनारे बसे गांव के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि नदी में डैम से पानी की आपूर्ति की जाए, जिससे पशुओं को पीने का पानी मिल सके।
विज्ञापन



चुनार नगर के पूर्वी सीमा से बहने वाली प्राचीन जरगो नदी के जल से कजिया, सरैया, रैपुरियां, लालदरवाजा, दुगाड़ी, भरपुर, सांदी बांध सहित अनेक गांवों के किसान हरी सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। जिसे नगर व आसपास के सब्जी मंडी में बेची जाती है। नगर की लाइफ कहीं जाने वाली जरगो नदी भीषण गर्मी के चलते पूरी तरह सूख कर नाली बन चुकी है।
विज्ञापन


सब्जी उत्पादक मोहन व राजेश सोनकर, बाबूलाल कुशवाहां, राम सिंह व राम जतन कहते हैं कि पहले जरगो नदी में हमेशा पानी रहता था। जिससे खेती बारी करने में कोई परेशानी नहीं आती थी, लोगों का कहना है कि नदी के अविरल प्रवाह को रोकने के लिए बकियाबाद गांव में चेक डैम का निर्माण प्रभावशाली लोगों द्वारा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे जरगो नदी में पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। बता दें कि नगर से हो कर गुजरने वाली जरगो नदी के जल से किसानों  को राहत मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed